सऊदी अरब में बढ़ेगी सैलरी! सऊदी अरब के विज़न 2030 योजना के अनुसार सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने के लिए प्रतिभाशाली लोगों की मांग बढ़ रही है। देश में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट NEOM शहर ,रेड सी प्रोजेक्ट आदि देश के विकास के प्रमुख अंग हैं। भर्ती विशेषज्ञों के अनुसार 2024 में सैलरी में औसतन 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। वित्त मंत्रालय के 2024 बजट में बताया गया कि पिछले साल 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का आरम्भ होने से निजी क्षेत्र में 1.12 मिलियन नौकरियां पैदा हुई। अरब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के विकास में प्रतिभाशाली कामगार अच्छे वेतन पर सऊदी अरब में जॉब कर सकेंगे।
कर्मचारी और नौकरी चाहने वालों को क्या होगा लाभ ?
कुछ सर्वे में पाया गया कि कर्मचारीयों का वेतन समान था पर कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ न मिलने की वजह से नौकरी बदलनी पड़ी ,जैसे की साप्ताहिक छुट्टी ,हेल्थ इन्शुरन्स और कॉन्ट्रैक्ट ख़तम होने पर सर्विस अवार्ड के पैसे न मिलना इत्यादि। वरिष्ठ अधिकारीयों के अनुसार इन सेवाओं पर गंभीरता से काम हो रहा है। साल 2024 में 6 प्रतिशत वेतन वृद्धि के साथ सऊदी अरब में बढ़ेगी सैलरी साथ ही साथ सामान्य सुविधाएँ और पेंशन भी उपलब्ध हो सकती है। ये सारे बदलाव अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों से प्रतिभाओं को आकर्षित करने ,बेहतर रोज़गार के अवसर प्रदान करने और सऊदी अरब के वित्तीय स्थिरता को मज़बूत करेगा।
2024 में सऊदी अरब में किस क्षेत्र में होंगी सबसे ज़्यादा नौकरियां ?
पिछले पांच सालों में किया गए सर्वे के अनुसार ,पेशेंट केयर टेक्निशियन,इनफार्मेशन सिस्टम एनालिस्ट,हेल्थ एंड सेफ्टी मैनेजमेंट,ह्यूमन रिसोर्सेज रियल एस्टेट सलाहकार आदि जैसे कई क्षेत्र में नौकरी पाने की अपार संभावनाएं हैं ,साल दर साल इसकी मांग में विस्तार हो रहा है। कुछ प्रमुख क्षेत्र जिनमें भविष्य में काफी अच्छा करियर और वेतन मिलेगा ,आगे बताये गए हैं-
1. Banking
2. Investment management
3. Finance
4. Human resources
5. Legal
6. Sales and marketing
7. Real estate
8. Supply chain
9. Advisory
10. Manufacturing
11. Telecommunications
12. Technology
13. Taxation
आगे पढ़ें >> जवाज़ात की 8 नयी सेवाएं प्रवासी कामगारों और विज़िटर्स के लिए
सऊदी प्रो लीग क्या है ? सऊदी से इंडिया कितना सोना ले जा सकते हैं ?
क्या है रियाज़ सीजन,क्यों है इतना फेमस ? किंगडम एरीना स्टेडियम रियाज़ सऊदी अरब