Riyadh Season:क्या है रियाज़ सीजन,क्यों है इतना फेमस जानिए विस्तार से Riyadh Season के बारे में

Riyadh Season image

Riyadh Season एक मनोरंजन और खेल जगत के रोमांच से भरपुर महोत्सव है जोकि वर्ष 2019 में लांच किया गया था। कई सारे मनोरंजन उत्सव के साथ Riyadh Season साल के अक्टूबर महीने में शुरू होता है और मार्च महीने के अंत तक चलता है। सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ शहर में होने वाला यह महोत्सव पूरी दुनिया से मनोरंजन ,खेल जगत और अलग अलग इंडस्ट्री के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह महोत्सव सऊदी अरब में बहुत लोकप्रिय रहा है।

12 अलग अलग मनोरंजन जोन में बनाया गया है यह पूरा फेस्टिवल

1. Boulevard City बुलेवार्ड सिटी

Riyadh Season का बहुत ही खास जोन जो की रियाज़ सिटी के नार्थ में स्थित है जिसमे कई सारे इवेंट होते हैं और यह सबसे बड़ा मनोरंजन का हब है।बाग बगीचे ,खूबसूरत फव्वारे ,चाय कॉफ़ी की दुकान और बेहतरीन रेस्टोरेंट के साथ यह जोन बिना टिकट एंट्री के लिए रियाज़ सीजन का बेस्ट स्पॉट है।

boulevard city image
credit :visit saudi

2.Boulevard World बुलेवार्ड वर्ल्ड

देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को दुनिया की अलग अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों से परिचित कराने के लिए Riyadh Season का बुलेवार्ड वर्ल्ड अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। कई प्रकार की एक्टिविटी का अनुभव बुलेवार्ड वर्ल्ड का टिकट लेकर किया जा सकता है जोकि एंट्री टिकट के बाद अलग से देना होगा। इनमें कुछ खास खेल जैसे की सुपर फ्लाई ,व्हील गेम ,कोको मेलन ,प्लायोसिटी ,लैगून राइड और बहुत सारे गेम का आनंद लिया जा सकता है।

Boulevard world image
Credit: Arab News

3.Kingdom Arena किंगडम एरीना

Riyadh Season का किंगडम एरीना जो की पहले बलेवर्ड हॉल के नाम से जाना जाता था एक फुटबॉल स्टेडियम है। 90 दिनों में बनकर तैयार हुआ यह स्टेडियम सऊदी अरब की मानी जानी फुटबॉल टीम Al-Hilal Club का ऑफिसियल स्टेडियम है।लगभग 26,000 दर्शक की छमता वाला यह स्टेडियम रियाज़ शहर के नार्थ वेस्ट में स्थित है। इस स्टेडियम का उद्घाटन 29 जनवरी 2024 की शाम Al-hilal Club और Inter-Miami के बीच होने वाले मैच के साथ हुआ।

Kingdom Arena image

4.Riyadh Exit रियाज़ एग्जिट

शांत वातावरण,खुशगवार मौसम और एकांत में समय बिताने की चाहत रखने वाले लोगो के लिए बनाया गया है Riyadh Season का रियाद एग्ज़िट जोकि रियाद से 45 मिनट की दुरी पर उत्तर-पश्चिम में बनाया गया है। यहाँ पर बहुत सारी अलग अलग गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है ,दो हिस्सों में विभाजित यह जगह कैंप के अंदर जाने के लिए एंट्री फीस देने के साथ कैंप के बाहर के हिस्से में फ्री घूमने की छूट देता है जहाँ पर आप खाने पीने की चीज़ों के साथ चाय और कॉफ़ी का आनंद ले सकते हैं।

5.VIA Riyadh

वी आई पी स्टाइल से बनाया गया यह काम्प्लेक्स 5 स्टार होटल और लक्ज़री सिनेमा हाई फाई रेस्टोरेंट एवं कैफ़े के साथ काफी आकर्षक दिखता है, यह पारम्परिक विरासत को अनुभव करने का शानदार स्थल है।

VIA Riyadh image
source: Time out Riyadh

6.Ramla Terraza रामला टेरेज़ा

Brute ,Irish café, jhones the grocer और clap जैसे चार बहुत ही वी आई पी और महंगे रेस्टोरेंट में विविध प्रकार के भोजन का अनुभव करने के लिए आप यहाँ आ सकते हैं, एक यादगार के रूप में संजोने के लिए यहाँ के भोजन का आनंदित पल आपको जीवन भर याद रहेगा।

Ramla Terraza image
source: Time out Riyadh

7.Wonder Garden वन्डर गार्डेन

वन्डर गार्डेन ,जैसा की नाम से ही पता चलता है,एक आश्चर्य और कल्पनाओ से भरपूर दुनिया जहाँ आपको आश्चर्यचकित रखने के लिए अलग अलग प्रकार की अनोखी चीज़े देखने को मिलेंगी। यह एक मनोरंजन से भरपूर कल्पनाशील पार्क है जहाँ आप गुलाबी राजहंस देख सकते हैं और पेड़ों और तितलियों से भरे जगह का पता लगा सकते हैं।

wonder garden image
credit: Riyadh season

8.Riyadh Zoo रियाज़ चिड़ियाघर

रियाज़ चिड़ियाघर सऊदी अरब का सबसे पुराना और सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। हरियाली से भरपूर 1900 से ज्यादा अलग अलग प्रजातियों के जानवर यहाँ देखने को मिलते हैं। विलुप्त होता हुआ लाल पांडा भी आपको यहाँ देखने को मिलेगा। यह चिड़ियाघर शाम में 3 बजे बंद हो जाता है ,फॅमिली के साथ विजिट करने के लिए रियाज़ चिड़ियाघर मजे से भरपूर है।

Riyadh zoo image
credit: Time out Riyadh

9.The Groves द ग्रुब्स

अंतर्राष्ट्रीय संस्कृतियों और विभिन्न प्रकार के भोजन एवं मनोरंजन आनंद लेने के लिए प्रकिर्तिक सुंदरता का एक आकर्षक स्थान है द ग्रुब्स।
जोडिएक गार्डन, जामा लूलू , खाजा यांनी ,द पोलर आइस बार ,द ग्रुब्स मार्केट ,फैशन एंड लाइफस्टाइल ,द ग्रुब्स पिज़्ज़ेरिया ,देलिकासीज़ ,लुकालैंड और द वी आई पी लाट जैसे बेस्ट वेंडर्स हैं जोकि आपको बहुत ही आकर्षित करने वाले हैं।

The Groves image
source: Arab news

10.Souq Al Awaleen सूक अलअवलीन

सूक अलअवलीन अतीत का का एक जीता जगता प्रमाण है जहां आपको सिर्फ खरीदारी करने का अनुभव ही नहीं मिलता बल्कि यह पुराने ज़माने की याद में आपको डुबो देता है। इस बाज़ार में आपको प्रदर्शनी और पारम्परिक सामान बेचने वाली दुकानों का भी अनुभव मिलेगा।

Souq Al Awaleen image
source:Riyadh season

11.Food Truck Park फ़ूड ट्रक पार्क

फ़ूड ट्रक पार्क , दुनिया के सभी देशों के मज़ेदार खानों का स्वाद चखने के लिए फ़ूड ट्रक पार्क बेस्ट ऑप्शन है। आप अपने फॅमिली और दोस्तों के साथ अलग अलग तरह के खानो का आनद ले सकते हैं जो आपको हर पल याद रहने वाले हैं।

Food truck park image
source: Arab news

12.Suwaidi Park सुवैदी पार्क

सुवैदी पार्क एक खास मनोरंजन का स्थान जोकि रियाज़ का सबसे बड़ा पार्क है। यहाँ पैर आने वाले लोगों को अलग अलग संस्किर्तियों का अनुभव मिलता है। यहाँ पर सात हफ़्तों में सात अलग अलग संस्किर्तियों का एक मज़ेदार मनोरंजन होता है जो आपको एक अलग ही अनुभव कराता है। यहाँ पर अलग अलग देशों के भोजन , संगीत और नृत्य का आनंद भी लिया जाता है

Suwaidi Park image
source:Riyadh season

सऊदी अरब से जुडी और जानकारी के लिए आगे पढ़ें>>>

अरबिक हिंदी में सीखने के लिए आगे पढ़ें >>>

सऊदी रियाल बेस्ट एक्सचेंज रेट, कहाँ देखें पैसे भेजते वक़्त

अरब देशों से जुड़ी हुई ख़बरों के लिए हमारे लेख को पढ़ें

Saquib

Former McDonalds employee social science graduate from Sarvodaya P.G College. Saquib has spend a decade in gulf and has experienced life with colleagues from multiple countries and cultures. knowing well about expatriate life and challenges during his stay in gcc countries. Associated with expatquery.com, Saquib is passionate to provide reliable and accurate information to the expatriate communities for their queries.

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *