DUBAI: Ramadan 2024 In Dubai दुबई में रमज़ान 2024 से जुड़ी सभी जानकारी

Ramadan 2024 Dubai

Ramadan 2024 In Dubai रमज़ान के मुबारक महीने में दुबई में क्या क्या बदलाव किये जायेंगे। इस महीने में कितने घंटे काम करना है ? कितनी छुट्टियां रहेंगी और मुफ्त पार्किंग सुविधा कब मिलेगी और धार्मिक गतिविधियां जैसे की ज़कात फंडिंग ,धार्मिक आयोजन ,सामाजिक शिष्टाचार और बहुत सी जानकारियां दी गयी हैं।

रमज़ान का महीना क्या है ? Ramadan 2024 In Dubai

Ramadan 2024 In Dubai रमज़ान के महीने के बारे में विस्तृत जानकारी- इस्लामिक कैलेंडर वर्ष में सबसे पवित्र महीना रमज़ान का महीना है जोकि वर्ष का नौवां महीना है। इस महीने के आखरी दस रातों में से एक रात में पैग़म्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (PBUH) पर क़ुरान प्रकट हुई थी। यह मुस्लिम धर्म की सबसे बड़ी ग्रन्थ है। उस रात को लैलतुल क़द्र कहते हैं। चंद्रमा के आधार पर यह महीना 29 या 30 दिनों का होता है ,जिसमें पुरे महीने मुस्लमान उपवास करते हैं। धर्मपरायणता, दान और आशीर्वाद के महीने रमज़ान में उपवास करना या रोज़ा रखना इस्लाम के पांच स्तम्भों में से एक है। रमज़ान के महीने में दो बार भोजन किया जाता है जिसमें पहला है सेहरी और दूसरा इफ्तार कहा जाता है। सेहरी सूर्योदय से पहले और इफ्तार सूर्योदय के बाद का भोजन है। इस महीने में ज़कात की अदाएगी की जाती है जो साल भर के जमा धन की राशि का इस्लामिक नियमानुसार कुछ भाग ग़रीबों में बांटा जाता है।

दुबई में काम का समय Ramadan 2024 In Dubai Work Timings

Ramadan 2024 In Dubai में सार्वजनिक और निजी संस्थानों में आठ घंटे की जगह 6 घंटे ही काम लिया जाता है। काम के 2 घंटे कम होने की वजह से उपवास करने वाले लोगों को धार्मिक कामों में हिस्सा लेने के लिए ज़्यादा समय मिलता है। 2 घंटे कम काम करने की छूट उपवास करने वाले और उपवास ना करने वाले दोनों लोगों को मिलता है। कुछ संस्थानों में रमज़ान के महीने में काम ज़्यादा भी होता है और कामगारों को ओवरटाइम दिया जाता है। सरकारी ऑफिसेस जल्दी बंद हो जाती हैं।

रेस्टोरेंट के खुलने का समय Ramadan 2024 In Dubai Restaurant Opening Time

दुबई में ज़्यादातर रेस्टोरेंट दिन में उपवास के दौरान बंद रहते हैं और उपवास के घंटों का पालन करते हैं। कुछ रेस्टोरेंट और कॉफ़ी शॉप दिन में खुले रहते हैं। अधिकांश खाने की दुकानें दोपहर के बाद खुलती हैं जो भोजन डिलीवरी और इफ्तार के लिए भोजन और तरह तरह के फल जूस और पकवान तैयार करती हैं। शाम के समय यहाँ काफी भीड़ होती है। रात के समय में ज़्यादातर रेस्टोरेंट खुले रहते हैं और सेहरी के समय तक काफी चहल पहल रहता है।

किराने की दुकान और मॉल के खुलने का समय

किराने की दुकानें दिन में खुली रहती हैं और रात में भी देर तक खुलती हैं। शॉपिंग मॉल रात में देर तक खुले रहते हैं। रमजान के बाद ईद का त्यौहार होता है जिसकी खरीदारी लोग मॉल में देर रात तक करते हैं। दुबई में सभी धर्म के लोग रहते हैं , विज़िट दुबई के अनुसार उपवास न करने वालों के लिए उपवास के समय के दौरान सार्वजनिक जगहों पर खाने पीने के लिए मना नहीं है फिर भी बहुत सारे लोग उपवास करने वाले लोगों का सम्मान करते हैं और रमज़ान के महीने में उपवास के दौरान सार्वजनिक जगहों पर भोजन करने को बढ़ावा नहीं देते हैं।

रमज़ान में पार्किंग का समय

दुबई में रमज़ान के महीने में पार्किंग के समय और शुल्क में कुछ संसोधन किया जाता है जो रमज़ान शुरू होने से पहले बता दिया जाता है। पिछले साल सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक पार्किंग फीस लागु किया गया था। निवासियों के लिए सप्ताह के दिनों में 2 घंटे मुफ्त पार्किंग की सुविधा भी मिलता है। रमज़ान के दौरान समय और शुल्क में बदलाव के बारे में अधिक जानकारी के लिए प्रत्येक अमीरात में सरकारी परिवहन संस्थाओं से संपर्क किया जा सकता है।

इफ्तार का समय और भोजन

सूर्यास्त के समय मग़रिब की अज़ान होने पर इफ्तार के साथ उपवास को तोड़ा जाता है। रमज़ान में इफ्तार का बहुत महत्त्व है ,आमतौर पर इफ्तार परिवार के लोगों या दोस्तों के साथ किया जाता है। इफ्तार खजूर के साथ बहुत सारे पकवानों के साथ होता हैं और सभी लोग मिलकर इफ्तार का आनंद लेते हैं। दुबई के बहुत सारे रेस्टोरेंट और होटलों में इफ्तार के विशेष मेनू होते हैं। बहुत से लोग अपने घरों में और मस्जिद में भी इफ्तार की व्यवस्था करते हैं,जिसकी वजह से दुबई में काम करने वाले प्रवासी लोग भी इस इफ्तार शामिल होते हैं।

तरावीह की नमाज़

रमज़ान में काम कम हो जाने की वजह से सभी मुसलमान पांच वक़्त की दैनिक नमाज़ मस्जिद में पढ़ने में सक्षम हैं। लोगों को अधिक समय मिल जाने की वजह से मस्जिद भरी रहती है और रात में ईशा की नमाज़ के बाद तरावीह की नमाज़ पढ़ते हैं। तरावीह एक विशेष नमाज़ है और इसमें पुरा क़ुरान शरीफ पढ़ा जाता है।

आगे पढ़ें ग्लोबल विलेज दुबई के बारे में >>

अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी >>

क्या है रियाज़ सीजन? जानिए विस्तार से Riyadh Season के बारे में >>

Kingdom Arena Riyadh स्टेडियम, जानिए क्या है खास इस स्टेडियम में >>

Saquib

Former McDonalds employee social science graduate from Sarvodaya P.G College. Saquib has spend a decade in gulf and has experienced life with colleagues from multiple countries and cultures. knowing well about expatriate life and challenges during his stay in gcc countries. Associated with expatquery.com, Saquib is passionate to provide reliable and accurate information to the expatriate communities for their queries.

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *