Saudi Arabia: क्या सऊदी अरबिया में मंदिर, हिन्दू मंदिर है?

Mandir

सऊदी अरबिया में हिन्दू मंदिर नहीं है। सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यहाँ का मूल धर्म इस्लाम है और इस्लाम धर्म के मानने वालों को मुसलमान कहा जाता है। दुनिया भर के अलग अलग देशों से अलग अलग धर्म के लोग यहाँ पर रहते हैं और काम करते हैं। मुसलमानों का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल मक्काः और मदीना भी यहीं पर है। चूँकि यह लोकतान्त्रिक देश नहीं है और शाही परिवार के राजा शासन करते हैं इसलिए यहाँ पर Hindu Mandir नहीं है।यहाँ पर भारी संख्या में हिन्दू धर्म के मानने वाले प्रवासी लोग रहते हैं मगर यहाँ इस्लाम धर्म के इलावा किसी और धर्म की खुलेआम पूजा करना मना है। अन्य खाड़ी देशों जैसे कि दुबई ,क़तर ,बहरीन और ओमान में Hindu Mandir बनाये गए हैं।

क्या सऊदी अरब में हिन्दू पूजा कर सकते हैं ?

mandir

सऊदी अरब में लाखों की संख्या में हिन्दू धर्म के मानने वाले लोग रहते है मगर यहाँ उनको सार्वजनिक रूप से पुजा करने की अनुमति नहीं है। हिन्दू धर्म के लोगों को घरों के अंदर और अपार्टमेंट में पूजा करने की अनुमति दी गयी है। सऊदी अरब में ईसाई ,बौद्ध ,सिख एवं अन्य धर्म के मानने वालों के लिए भी कोई सार्वजनिक चर्च या मंदिर नहीं है और उन्हें भी अपर्टमेंट और घरों में ही गुप्त रूप से पूजा करने की अनुमति है।

क्या सऊदी अरब में मंदिर बन रहा है ?

सऊदी अरब में लोगों को मस्जिद के इलावा कोई और पूजा स्थल बनाने की अनुमति नहीं है। इसलिए यहाँ पर कोई मंदिर,चर्च,या गुरुद्वारा नहीं बन रहा है। देश के लोग जो कि अधिकतर मुस्लिम समुदाय के हैं वो दूसरे सभी धर्म के लोगों का और उनके धर्म का सम्मान करते हैं। जैसेा व्यवहार वो प्रवासी मुस्लिम धर्म के साथ करते हैं वैसा ही व्यवहार वो अन्य धर्म के प्रवासी लोगों के साथ करते हैं और कोई भेदभाव नहीं करते हैं।

क्या सऊदी अरब में हिन्दू जा सकते हैं ?

सऊदी अरब बहुत तेज़ी से विकास कर रहा है। यहाँ पर पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल रहा है। तरह तरह के मनोरंजन जैसे की Riyadh Season जैसे बड़े इवेंट चलते रहते हैं जहां पर अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए दुनिया भर से लोग यहाँ आते है। फुटबॉल खेल प्रेमी इस देश Kingdom Arena जैसे आधुनिक स्टेडियम को बनाया गया है जहां पूरी दुनिया से फुटबॉल की टीमें खेलने के लिए आती हैं। बहुत सारे पर्यटक स्थल के साथ यह देश, विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। तेजी से डेवलप होने की वजह से यहाँ पर युवाओं के लिए बहुत सारी जॉब्स भी निकलती रहती है। अच्छा सैलरी पैकेज मिलने की वजह से यहाँ पर पूरी दुनिया से लोग काम करने आते हैं।

क्या है रियाज़ सीजन,क्यों है इतना फेमस >>

हज यात्रा में होगी आसानी लांच होगी Air Taxi >>

प्रवासियों पर लगा 3 साल का प्रतिबंध हटा फिर से जा सकेंगे Saudi Arab >>

सऊदी अरब के सभी शहरों के Zip Code और Postal Code >>

Saquib

Former McDonalds employee social science graduate from Sarvodaya P.G College. Saquib has spend a decade in gulf and has experienced life with colleagues from multiple countries and cultures. knowing well about expatriate life and challenges during his stay in gcc countries. Associated with expatquery.com, Saquib is passionate to provide reliable and accurate information to the expatriate communities for their queries.

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *