Saudi Arabia: पवित्र शहर Makkah के बारे में जानिए

पवित्र शहर Makkah

पवित्र शहर Makkah इस्लाम धर्म में दुनिया का सबसे पवित्र स्थल है जोकि पुरी दुनिया के मुसलमानो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जगह है। इस्लाम धर्म के अनुयायी पुरी दुनिया से हज और उमराह अदा करने के लिए मक्का: शहर को जाते हैं। पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म मक्का शहर में हुआ था। इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल क़ाबा मक्का: में स्थित है। काबा जोकि मुसलमानो का क़िबला है ,इसी की तरफ मुंह करके नमाज़ अदा की जाती हैं। पवित्र जल ज़मज़म जोकि ज़मज़म नामक कुँवे से निकलता है वो भी मक्काः शहर में है।पुरी दुनिया भर से मुस्लमान तीर्थयात्रा करने मक्काः शहर में आते हैं।

The Kaba : काबा

पवित्र शहर Makkah में, किस्वा नामक काले पर्दे से ढकी हुई पत्थर से बानी संरचना जिसके फर्श संगमरमर के बने हुए हैं एक कमरा जोकि चारों तरफ से लगभग 60 फ़ीट ऊँचा है और 60 फ़ीट लम्बा एक केंद्र बिंदु जिसके चारों तरफ मस्जिद अल हराम का निर्माण किया गया है। ज़मीन से लगभग 7 फ़ीट ऊँचा काबा का दरवाज़ा है और अंदर की इमारत में खम्बे लगे हुए हैं। अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित इस भवन को पैगम्बर इब्राहिम अलैहिस्सलाम और पैगम्बर इस्माईल अलैहिस्सलाम के द्वारा बनाया गया था।

The Kaba

Masjid-Al-Haram: मस्जिद अल हरम

160,000 गज़ के जगह में बनी 1.2 मिलियन लोगो को नमाज़ अदा करने की जगह के साथ यह मस्जिद दुनिया की सबसे पवित्र और सबसे बड़ी मस्जिद है जिसके आँगन में तीर्थयात्री काबा का तवाफ़ करते हैं। काबा के पास मक़ाम इ इब्रीहिमी , ज़मज़म का कुवां और पुरब एवं उत्तर की तरफ सफा और मरवा पहाड़ियां है। 20 वीं सदी में मस्जिद का कई बार आधुनिकीकरण और विस्तार किया गया। आधुनिक भवन सदियों से हो रहे विकास को प्रदर्शित करता है।

The Black Stone : हजर अल अस्वद

हजर अल अस्वद यानि काला पत्थर यही से तवाफ़ (काबा का चक्कर लगाना) शुरू होता है और यहीं पर आकर ख़त्म होता है। यह काला पत्थर जन्नत से आया है जो कि फरिस्ता जिब्रील अलैहिस्सलाम लेकर आये थे और पैगम्बर इब्राहिम अलैहिस्सलाम को काबा के अंदर रखने के लिए प्रस्तुत किया गया था। हज़रात मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम को इस पत्थर को काबा में स्थापित करने का सम्मान मिला था जब इसे क़ुरैश क़ाबिले के द्वारा फिर से बनाया गया था। उमराह और हज के दौरान मुस्लमान इस काले पत्थर को चूमते हैं क्योंकि ऐसा पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम करते थे।

Source: Mecca

हज यात्रा में होगी आसानी लांच होगी Air Taxi बहुत जल्द Jeddah-Makkah के लिए >>

Saudi Arabia: Kingdom Arena Riyadh स्टेडियम>>

Riyadh Season:क्या है रियाज़ सीजन,क्यों है इतना फेमस जानिए विस्तार से Riyadh Season के बारे में>>

Saquib

Former McDonalds employee social science graduate from Sarvodaya P.G College. Saquib has spend a decade in gulf and has experienced life with colleagues from multiple countries and cultures. knowing well about expatriate life and challenges during his stay in gcc countries. Associated with expatquery.com, Saquib is passionate to provide reliable and accurate information to the expatriate communities for their queries.

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *